HEALTH NEWS चेहरा देता है इन बीमारियों के संकेत, लापरवाही से होगा…
चेहरे के हाव-भाव से इंसान की खुशी और दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है। किसी की शक्ल देखकर यह बड़ी आसानी पता लगाया जा सकता है कि वह सुखी है या दुखी लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चेहरा सेहत को लेकर भी आईना का काम करता है। बीमारी की शुरुआत होते ही चेहरा इसके संकेत देना शुरू कर देता है जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है। चेहरे में किसी तरह का कोई बदलाव दिखें तो बिना लापरवाही के डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
जानिए, चेहरे से मिलने वाले 9 रोगों के संकेत
हल्के दाग
त्वचा पर हल्के दाग दिखाई देना पेट में कीड़े होने का संकेत है। इससे पेट संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
चमकदार सफेद दाग
यह कुष्ठ दाग का संकेत हो सकता है। एेसे लक्षण दिखने पर तुंरत डॉक्टरी जांच करवाएं।
पानी वाली फुंसिया

चेहरे पर पानी वाली छोटी-छोटी फुंसियों का ठीक न होना, हॉर्मोंस की गड़बड़ी या फिर चिकनपॉक्स का संकेत है। इससे व्यक्ति को तेज बुखार भी रहता है।
चेहरे पर पिंपल्स HEALTH NEWS

हार्मोनल इम्बैलेंस या पेट संबंधित समस्या होने पर चेहरे पर पिंपल्स होते हैं।
चेहरे पर अनचाहे बाल
थाइरॉइड या हार्माेंन्स बदलने पर चेहरे पर बाल आना शुरू हो जाते हैं। यह थाइरॉइड के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
चेहरे पर सफेद दाग
पेट में कीड़े, कैल्शियम या कॉपर की कमी होने पर चेहरे पर सफेद दाग होने लगते है। खान-पान का खास ख्याल रखकर इस परेशानी से जल्दी राहत मिल जाती है।
चेहरे पर सूजन
अगर चेहरे पर लगातार चेहरे पर सूजन पड़े तो इसे नजरअंदाज ना कर डॉक्टरी जांच करवाएं क्योंकि यह किडनी प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है।
पीलापन
चेहरे का पीलापन लिवर डिजीज का संकेत हो सकता है हालांकि खून की कमी व पीलिया की वजह से भी चेहरे का रंग बदल जाता है।
दाढ़ी के बाल झड़ना

यह हाइपोथायरायडिज्म या एनिमिया का लक्षण हो सकता है। इसे इग्नोर न करके सही समय पर जांच और इलाज करवाएं।

