एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के आउटफिट की सबसे ज्यादा चर्चा रही
हाल ही में बॉलीवुड के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हो गया है। सभी अभिनेत्रियां काफी खुबसूरत लग रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के आउटफिट की सबसे ज्यादा चर्चा रही। दरअसल, उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ था, जो अब सुर्खियों में हैं।
उर्वशी रौतेला का ये गाउन काफी हेवी था और काफी बड़ा भी था। उर्वशी ने खुद इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सेरेमनी में रेड गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। यह गाउन काफी बड़ा है और उनके दो-तीन फैशन असिस्टेंट ही उसे संभाल रहे हैं।

