HEALTH: रसदार फल, सब्जियां और दही जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाने से आप डिहाइड्रेशन, त्वचा की संवेदनशीलता,और साथ ही साथ विटामिन और खनिज की कमी जैसी गर्मियों की बीमारियों से दूर रह सकते हैं.
टमाटर

टमाटर एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, उनमें लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो पुरानी बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर को ठीक करने में मदद करते हैं.
तरबूज

यह आपको ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है. पानी की भरपूर मात्रा के कारण इससे पेट भरा लगता है. साथ ही तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को सूर्य की क्षति से बचाता है.
दही
प्रोटीन से भरपूर दही गर्मियों में सेहत के लिहाज से काफी फायदा पहुंचाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी भूख को शांत रखता है, जिससे आप नमकीन और उच्च कैलोरी से भरपूर स्नैक्स खाने से बचे रहते हैं. इससे आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मददगार बैक्टीरिया प्रोबियोटिक भी मिलते हैं.
नींबू के साथ पुदीने का पानी

नींबू की दो बूंदों के साथ एक गिलास छना हुआ पुदीने का पानी अद्भुत काम करता है. यह लिवर की सफाई करता है और आपके मेटाबॉलिजम को मजबूत बनाता है.
संतरा
संतरा पोटेशियम से भरपूर होता है. यह पोषक तत्व गर्मियों में महत्वपूर्ण है. इसमें लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है और यह मांसपेशियों की ऐंठन दूर करता है.

