Swapna Shastra : रात में सोने के बाद सपने आना आम बात है. आज हम आपको बताएंगे कि सपने में छिपकली (lizard) देखना शुभ होता है या फिर अशुभ. स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) में छिपकली को देखना किस घटना की ओर संकेत देता है आइए जानते हैं. Swapna Shastra
सपने में देखी छिपकली…
अगर आपने भी रात को सोने के बाद गहरी नींद में छिपकली देखी है, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस सपने का अर्थ होता है कि आपके साथ कुछ घटना घट सकती है. कोर्ट कचहरी में अगर आपका कोई मुकदमा चल रहा है, तो उसमे निराशा हाथ लग सकती है यानी कि मुकदमा में आपकी सोच के विपरीत फैसला आ सकता है. इसके अलावा अगर आपने छिपकली को कीट पतंगे खाते हुए देखा है, तो यह सपना भी आपके लिए बुरा साबित हो सकता है.
स्वप्न शास्त्र की जानकारी के मुताबिक अगर छिपकली कीट पतंगे का शिकार कर रही है, तो यह सपना संकेत देता है कि आपका दुश्मन आप पर हावी हो सकता है और जाने-अनजाने में आपके ऊपर हमला भी कर सकता है. आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है.
डरकर दूर भाग रही है छिपकली
स्वपन्न शास्त्र के अनुसार अगर छिपकली आपसे डरकर दूर भाग रही है, तो यह आपके लिए शुभ संकेत होता है. इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपका व्यापार तेजी से चलने वाला है साथ ही आपको नौकरी में तरक्की मिलने वाली है. अगर कोई गर्भवती महिला सपने में छिपकली को देखती है तो इसका मतलब है कि उसका होने वाला बच्चा स्वस्थ्य नहीं है, वो किसी बीमारी से ग्रस्त है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि JAIHINDTIMES किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

