Nag Panchami 2026 : वर्ष 2026 में नाग पंचमी का पवित्र पर्व 17 अगस्त 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन सावन मास का तीसरा सोमवार भी है, जिससे यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त की शाम 5:00 बजे समाप्त होगी। Nag Panchami 2026
शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
नाग पंचमी के दिन शिव जी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करना चाहिए। शिव जी को बेलपत्र अति प्रिय माना गया है। इससे व्यक्ति की दरिद्रता दूर होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। बेलपत्र के साथ-साथ आप शिवलिंग पर धतूरा भी चढ़ा सकते हैं। इससे साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
जल अर्पित करने से मिलेंगे ये लाभ
माना जाता है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करने मात्र से महादेव प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में नाग पंचमी पर शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। ध्यान रखें कि जल अर्पित करने के लिए हमेशा तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जीवन में आ रही है सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
बनी रहेगी सुख-समृद्धि
अगर आप नाग पंचमी के विशेष अवसर पर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करते हैं, तो इससे साधक के सभी प्रकार के भय दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही आप शिव जी को शहद भी अर्पित कर सकते हैं। शहद अर्पित करने से व्यक्ति कठिन-से-कठिन कार्य में सफलता मिलने लगती है। ध्यान रहे कि शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय का जाप जरूर करते रहें।

