BIG BREAKING NEWS: वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने वाले शाहजहांपुर पुवायां SDM IAS रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi) को योगी सरकार ने हटा दिया है। उन्हें राजस्व परिषद लखनऊ भेजा गया है।
IAS अफसर रिंकू सिंह राही से वकीलों ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई, VIDEO VIRAL
24 जुलाई को वहां से ट्रांसफर होकर उन्होंने मंगलवार दोपहर 2 बजे पुवायां SDM का चार्ज संभाला था। रिंकू सिंह राही मथुरा में जॉइंट मजिस्ट्रेट थे।
सड़क हादसों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
रिंकू सिंह राही 2022 बैच के IAS अफसर हैं। बसपा शासन में 26 मार्च, 2009 को उन पर फायरिंग हुई थी। सात गोलियां लगीं, जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं। जिससे चेहरा बिगड़ गया था। एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई।
खुले में टॉयलेट करने पर मुंशी से उठक-बैठक लगवाई
IAS रिंकू सिंह राही ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पुवायां तहसील का चार्ज संभाला था। उसके बाद तहसील के दफ्तरों के निरीक्षण पर निकले। इसी दौरान उनकी नजर परिसर के अंदर ही दीवार के पास टॉयलेट कर रहे वकील आज्ञाराम के मुंशी विजय (38 साल) पर पड़ी। उन्होंने उसे टोक दिया और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कहा।
भारतीय खिलाड़ियों ने PAKISTAN के खिलाफ खेलने से किया मना
राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर, HC ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
मुंशी ने रिंकू सिंह को जवाब दिया कि शौचालय गंदे हैं। इस पर एसडीएम बिफर गए, कहने लगे कि ये गलती तहसील कर्मचारियों की है। मौके पर ही मुंशी से उठक-बैठक लगवा दी।
तहसील परिसर में वकील अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनको ये बात पता चल गई। वकील भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलवा लिया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और कहने लगे कि मुंशी ने गलती की है, जिस पर वकीलों ने कहा कि गलती है, तो उठक बैठक लगवाना सही नहीं है। क्या आप उठक बैठक लगा सकते हैं?
इस पर एसडीएम का रुख नरम पड़ा। उन्होंने कहा, इसमें कोई शर्म नहीं है, मैं उठक बैठक लगा सकता हूं। इसपर उन्होंने 5 बार उठक-बैठक लगाई।
कानपुर प्रशासन में बड़ा फेरबदल

