KANPUR NEWS : कानपुर गोशाला सोसाइटी (Kanpur Goshala Society) भौंती की लगभग 164 हेक्टेयर की जमीन को सीलिंग में दर्ज करते हुए राज्य सरकार के नाम कर दी गई है।
अब उसी मामले में जिला प्रशासन ने कमिश्नर कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। हाईकोर्ट में भी जल्द ही कैविएट दाखिल की जाएगी। जिससे कोई ऑर्डर से पहले प्रशासन को भी सुना जा सके।
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 70वीं रैंक
ADM Finance Vivek Chaturvedi ने बताया कि कमिश्नर कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दिया गया है। हाईकोर्ट में जल्द दाखिल होगी। जिससे किसी भी तरह का आदेश करने से पहले प्रशासन का पक्ष सुना जा सके
राज्य सरकार ने गोशाला सोसाइटी के पास कानून की सीमा से अधिक जोत होने की बात कही थी। तत्कालीन एडीएम कोर्ट ने 19 सितंबर 2014 को कुल 164.684 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार के पक्ष में अधिग्रहण करने का आदेश दिया था। सोसाइटी ने मण्डलायुक्त की कोर्ट में अपील की थी।
अपील में कहा था कि कितनी जमीन सिंचित है और कितनी असिंचित, सिंचाई का साधन क्या है, कितनी जोत एक फसली है और कितनी दो फसली, कितनी जमीन पर आबादी है, कितने क्षेत्रफल में रास्ता है, कितने में तालाब और कितने में खेती हो रही है, इन सभी सवालों को आदेश में स्पष्ट होना चाहिए था। जिन्हें कोर्ट ने आदेश में नजरंदाज कर दिया।
मण्डलायुक्त की कोर्ट ने एडीएम कोर्ट को दोबारा सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर एडीएम कोर्ट में सुनवाई हुई। सभी पक्षों को सुनने के बाद एडीएम कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश को बहाल रखा।
सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति
PM ने हिमाचल को ₹1500 करोड़ देने का ऐलान किया

