KANPUR NEWS : बिना ड्रग लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने की सूचना पर औषधि वभाग की टीम ने इंद्रा नगर स्थित भारत केमिस्ट में छापा मारा। टीम को देखते ही मेडिकल स्टोर पर बैठा मोहम्मद अमान भागने की कोशिश करने लगा।
प्रशासनिक अमले ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण तो खुली पोल
जब टीम ने ड्रग लाइसेंस की जानकारी मांगी तो वह कोई कागज उपलब्ध नहीं करा सका। यहां 16 हजार की दवाएं सीज की गई हैं।
ठंड-शीतलहर का कहर, 2 की मौत, 40 जिलों में कोहरा
ड्रग इंस्पेक्टर ओम पाल सिंह ने बताया कि भारत केमिस्ट बिना ड्रग लाइसेंस के मेडिकल स्टोर खोला था। इनके पास कोई कागज नहीं मिले, दवाएं सीज कर दो दवाओं के नमूने लिए हैं। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार,तीन की मौत

