BIG NEWS: बिहार में नालंदा के मघड़ा में मंगलवार सुबह माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 9 महिलाओं की मौत हो गई है। 8 से ज्यादा लोग घायल हैं। BIG NEWS
चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है, इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है।
9 मृतकों में से 2 की पहचान हो पाई है। इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है।
सीएम ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए…
हादसे के बाद पटना कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा गया है। सीएम ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। मृतकों के आश्रितों को 6 लाख का मुआवजा देने की सरकार ने घोषणा की है।

