UTTAR PRADESH IAS OFFICER NEWS : यूपी के IAS अफसर रिंकू सिंह राही (IAS officer Rinku Singh Rahi) ने मंगलवार को नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने लेटर में आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर (पैरलल) एक अलग सिस्टम चल रहा है। उन्हें वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं मिल रहा था। प्रशासनिक हलकों में उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा है, जबकि अभी किसी का बयान नहीं आया है. IAS OFFICER NEWS
नालंदा के मंदिर में भगदड़, 9 महिलाओं की मौत
चार आलाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
हालांकि, राजस्व परिषद के अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे को रिंकू सिंह ने अपना नैतिक फैसला बताया। रिंकू को 8 महीने पहले शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया था। तब से उन्हें फील्ड में कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी। IAS NEWS
उस वक्त रिंकू सिंह शाहजहांपुर जनपद के पुवायां तहसील में SDM थे। उन्होंने खुले में शौच करने पर एक मुंशी से उठक-बैठक कराई थी। वकीलों ने इसका विरोध किया, तो रिंकू नरम पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद उठक-बैठक लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें हटा दिया गया था।
44 साल के रिंकू सिंह राही 2021 बैच के IAS अफसर हैं। अभी उनकी 16 साल की नौकरी बची थी। बसपा शासन में 26 मार्च, 2009 को रिंकू सिंह पर फायरिंग हुई थी। जिसमें उन्हें सात गोलियां लगी थीं। इनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं, जिससे उनका चेहरा बिगड़ गया था।

