Uttar Pradesh News: जालौन के SDM रिंकू सिंह राही का मंगलवार दोपहर 1 बजे ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें उरई का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। उनकी जगह राकेश कुमार सोनी को जालौन का नया SDM नियुक्त किया गया है।
DM राजेश कुमार पांडेय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दोनों अफसरों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।आदेश रिंकू सिंह राही और भाजपा ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के बीच हुए विवाद के बाद जारी किया गया।
जालौन में सोमवार शाम 4 बजे रामराज निरंजन ने मीडिया से बात की थी। रिंकू सिंह का एक वीडियो दिखाया था। इसमें रिंकू सिंह धक्का-मुक्की करते नजर आए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक प्रमुख के मोबाइल पर हाथ मारकर जमीन पर गिरा दिया था। इसके बाद दोनों हाथों से जोरदार धक्का मारकर पीछे धकेल दिया था। पूरा घटनाक्रम 23 जून का था। ब्लॉक प्रमुख ने डीएम से की शिकायत की थी। डीएम ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे।

