KANPUR IGRS RANK NEWS: अफसरों की हीलाहवाली के चलते इस दफा फिर रैंक लुढक गई। काफी जद्दोजहद, मीटिंगों के दौर और ढीठ विभागों को नोटिसों के बाद भी इनमे सुधार नहीं हो रहा है।
बीते महीने कुछ सुधार के बाद रैंक 60 के पार पहुंच गई। जून में तीन अंक नीचे गिरने के साथ रैंक 61वीं हो गई है। 140 में 112 अंक और 80 प्रतिशत मिले है, वहीं पिछले महीने 79.29 प्रतिशत पाकर 57वीं रैंक और 111 अंक मिले थे। एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन विभागों से रैंक खराब हो रही है, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
आईजीआरएस रैंकिंग में 4 अंकों की छलांग, 75 जिलों में 60वीं रैंक
प्रदेश की जारी रैंकिंग में जिला इस दफा फिर पिछड गया। बीते महीन कुछ सुधार हुआ था, लेकिन इस दफा तीन अंक लुढक गया। कई मीटिगों के दौर के बाद भी अफसर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
अफसरों ने बताया कि निगेटिव फीडबैक वाले विभागों पर कार्रवाई की जा रही है। अफसरों के साथ शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। रैंक में और सुधार के लिए अफसरों को लेटर लिखा गया है। अफसरों का कहना है कि जहां पर परेशानी हो रही है उसमें सुधार लाया जाएगा।
कुछ ढीठ अफसरों से बिगड रहीं रैंक (KANPUR NEWS)
आईजीआरएस की रैंक को लेकर प्रशासन के आलाधिकारी संबंधित विभागों पर कडा एक्शन नहीं ले रहे जिसके चलते निगेटिव फीडबैक और ऑन टेबल ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा। विभागों को नोटिस तो तामील हो रही, लेकिन कई अफसर इसका जवाब तक नहीं दे रहे। नीचे स्तर पर क्या कार्रवाई की जा रही, यह सब भी केवल खानापूर्ति है।

