Lalit Modi News : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है।
भगोड़े ललित मोदी ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता (British citizen) प्राप्त कर ली है।
Lalit Modi ने नागरिकता मिलने के बाद ब्रिटेन से ही कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद ललित मोदी ने यूनाइटेड किंगडम (UK) को ही अपना घर बताया है।
भगोड़े ललित मोदी ने शनिवार, 14 नवंबर को ब्रिटेन की नागरिकता मिलने की जानकारी दी। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘एक गर्व का पल। एक नया अध्याय।’
उन्होंने पोस्ट करके बताया कि 15 सितंबर 2026 को उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी। उनकी भारतीय नागरिकता 2 साल पहले ही खत्म हो गई थी। मार्च 2025 में उन्होंने पैसिफिक आइलैंड देश वानुअतु की नागरिकता ली थी। बाद में वहां के पीएम ने उनका पासपोर्ट कैंसिल करवा दिया था। पीएम ने कहा था कि ललित प्रत्यर्पण से बचने नागरिकता ले रहे हैं। Lalit Modi News
ललित 2010 में लंदन चले गए थे, जब उन पर IPL में वित्तीय अनियमितता, मनी लॉन्ड्रिंग, बिड-रिगिंग जैसे आरोप लगे थे। तब से वे वहीं हैं। ब्रिटिश नागरिकता उनकी तीसरी नागरिकता होगी।
मोदी बोले- दोस्ताें के साथ मनाया था जश्न
ललित मोदी ने X पर लिखा है- ” एक गर्व से भरा पल, एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का मौका मिला, जहां मैंने एक बहुत ही खास और पर्सनल माइलस्टोन शेयर किया। मैं ब्रिटिश नागरिकता पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों के बीच मैंने अपनी ब्रिटिश सिटिजनशिप का जश्न मनाया, एक सेरेमनी में जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।”

