BREAKING NEWS : उज्जैन (Ujjain) में सड़क चौड़ी करने के लिए शाही मस्जिद (Shahi Masjid) का कुछ हिस्सा हटाने के खिलाफ सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। शहर के टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।
लोग मस्जिद के पास जमा होने लगे, तो उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की 900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच सोमवार को ही इस पर सुनवाई करने वाली है।

