KANPUR NEWS : कानपुर में मंगलवार की सुबह बिधनू क्षेत्र के पतारा गांव के मूल निवासी बुजुर्ग रामआसरे ने काली मां के स्थान पर बांके से अपना गला काटकर बलि दे दी।
परिवार वालों का कहना है कि 14 सितंबर को गांव में घूम रहे एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। इसके बाद से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उन्हें हैलट अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनके बचने की गुंजाइश नहीं बताई तो परिवार वाले उन्हें वापस घर ले आए।
मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे वह अपनी झोपड़ी से निकले थे। 300 मीटर दूर काली मां के स्थान पर उन्होंने बांके से गला काटकर आत्महत्या कर ली। भांजे शैलेश के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वो काली माता के स्थान पर अपनी बलि देने की बात कह रहे थे। गांव और परिवार वाले उन्हें समझाते रहते थे।

