#AkhileshYadav का मोदी सरकार पर हमला , BJP सबसे बड़ी…
#AkhileshYadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के पथरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।
सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है
- अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है।
- जब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है तो वह धर्म को आगे करके लड़ती है।
- उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता के हित में कोई काम नहीं किया। किसानों के मुद्दे पर कोई जवाब नहीं है, तो वह धर्म के पीछे छिपकर राजनीति कर रही है।
- यादव ने कहा कि हम यूपी में रास्ता निकालेंगे और भाजपा को दिल्ली की सत्ता में नहीं आने देंगे।

