BIG NEWS: दिल्ली के Shahdara इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। Fire in Delhi
डीसीपी ने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आई थीं। करीब 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। जिनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Delhi Fire Tragedy
ड्रग वेयरहाउस में कोल्ड चेन स्टोरेज बंद, डीएम ने CMO से मांगा स्पष्टीकरण
शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग इमारत के 5-6 फ्लैट्स में फैली थी। लोगों के शव अलग-अलग फ्लोर से बरामद हुए हैं। पहले फ्लोर से एक शव, दूसरे फ्लोर से 5 और तीन शव तीसरे फ्लोर की सीढ़ियों पर मिले हैं। इन सीढ़ियों का मेन गेट लॉक था। कुछ शव कंकाल हालत में मिले हैं।

