Black Salt : उल्टी और अपच का रामबाण इलाज है काला नमक (black salt). अगर उल्टी आ रही तो तो बस जीभ के नीचे चुटकी भर काला नमक रखने से ही आराम मिल जाएगा. इतना ही नहीं इसे एक गिलास सोडा में डालने से आप झट से रिफ्रेश हो जाएंगे. Black Salt
इसे आप सलाद में भी डाल सकते हैं. लेकिन इन सब के अलावा काला नमक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद गुणकारी है. काला नमक आपकी त्वचा, बाल और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें ऐसे मिनरल और पोषणक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए जरूरी हैं.
इन तरीकों से पालक का सेवन हो सकता है खतरनाक
यहां पर हम आपको काले नमक से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं:
कोमल और खूबसूरत त्वचा
त्वचा की देखभाल के लिए काले नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाजार में मिलने वाले साबुन और फेस वॉश में ऐसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो हमारी स्किन के लिए खतरनाक हैं. ऐसे में नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसी ही एक चीज है काला नमक. अपने नहाने के पानी में चुटकी भर काला नमक डालकर आराम से उसमें बैठ जाइए. इससे कटी और सूजी हुई त्वचा को राहत मिलेगी.
LUPUS : महिलाओं को ज्यादा प्रभावित कर सकता है, जानें
मजबूत बाल

