BREAKING NEWS : लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा एक बार फिर सड़कों पर उतर आया है।
सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर इकट्ठा हो गईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की हैं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है। छात्राओं से मिलने विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, सचिव व निदेशक संजीव सिंह और सरोजनीनगर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह विद्यालय पहुंच गए हैं।
LUCKNOW NEWS
एसीपी काकोरी ने छात्राओं को बताया कि अधिकारियों से बात हो गई है और उनकी समस्या का समाधान आज ही कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएं मान गईं और वापस स्कूल लौट गईं। छात्राओं को स्कूल अंदर कर गेट बंद कर दिया गया है। बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
प्रदर्शन के दौरान बाइपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस एक्टिव हुई। 4 थानों और चौकियों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। जब बात नहीं बनी, तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की तरफ चल दौड़ने लगीं।
शिक्षकों की कमी और खराब खाना बनी प्रदर्शन की वजह
छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, भोजन की निम्न गुणवत्ता और बीमारी की हालत में सही इलाज न मिलना जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में दौड़ती छात्राओं के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। जब छात्राएं मोहान रोड से 8 किमी दूर बालागंज चौराहे पर पहुंचीं तो एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी धनंजय ने उन्हें रोका। उनसे बातचीत की। उनके सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्हें पूरी बात बताई।

