Commonwealth Games 2026 : भारत ने ग्लासगो में चल रहे Commonwealth Games में शुक्रवार को 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड जीत लिए हैं।
रात 8:56 बजे जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने विमेंस 48 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। उसके बाद 9:11 बजे हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 kg में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराया और दूसरा गोल्ड दिलाया।
इन दो गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में 9वें स्थान पर है। उसके पास 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित 19 मेडल हैं।
अस्मिता ने कनाडा की हेइडी क्वाच को गोल्डन स्कोर में हराया
त्रिपुरा की रहने वाली 23 साल की अस्मिता ने फाइनल के शुरुआती दौर में एक अंक गंवा दिया था।
थोड़ी देर में उन्हें एक पेनल्टी भी मिल गई। इससे कनाडा की हेइडी क्वाच ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली।
अस्मिता ने अटैकिंग खेल जारी रखा और चार मिनट के मुकाबले के आधे समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

