गर्मी से राहत की उम्मीद , अगले 4 दिन में केरल पहुंच सकता है #Monsoon

#Monsoon : भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए लोगों और खासकर किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को दक्षिण अंडमान सागर में पहुंच गया और अगले 4 दिनों में इसके केरल पहुंचने की संभावना है।
उधर समूचे उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी है और अगले 2 दिन तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लू से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

