HEALTH: खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई प्रकार की बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें एक रोग ऑस्टियोपोरोसिस है। यह हड्डी से संबधित एक रोग है। इस रोग में हड्डियों में फ़्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर्स हेमशा सेहतमंद रहने के लिए बैलेंस डाइट लेने की सलाह देते हैं। इनमें कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों के कमजोर होने से शरीर में अकड़न और जकड़न महसूस होता है। इसके लिए डाइट में कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त चीज़ों को शामिल करें।
आइए जानते हैं…
नट्स का सेवन करें
रोजाना एक मुठ्ठी नट्स का सेवन सेहत के लिए वरदान साबित होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आप इसके लिए अखरोट, बादाम, ब्राज़ील नट्स आदि नट्स का सेवन जरूर करें। इनमें कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फोस्फोरस के गुण पाए जाते हैं।
साल्मन मछली खाएं
साल्मन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति होती है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन-डी की आवश्यकता पड़ती है। आप साल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।
दूध पिएं
अक्सर दूध को सुपरफूड कहा जाता है। दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर्स हड्डियों को मजबूत करने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम में दूध जरूर पिएं।
अंडे जरूर खाएं
अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अंडा पोषक तत्वों का पावर हाउस है। शरीर में प्रोटीन की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना अंडे का सेवन जरूर करें। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
पालक खाएं
पालक में विटामिन-के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए डाइट में पालक साग को जरूर शामिल करें। आप अपनी डाइट में केल, पालक, ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं।

