HEALTH NEWS: अनानास बहुत ही रसीला और स्वाद में खट्टा-मीठा फल है। खून की कमी होने पर अनानास का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इसमें थायमिन, विटामिन ए,कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन सी, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, फास्फोरस आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। HEALTH NEWS
इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह डाइटिंग करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र मजबूत करने, रोग प्रतिरक्षा बढ़ाने और प्रजनन क्षमता पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। आप इसका सेवन कच्चा, जूस या फिर पका कर कर सकते हैं।
आइए जानिए इसे खाने से क्या-क्या स्वस्थ लाभ मिलते हैं
आंखों की रोशनी बढ़ाए
नानास में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर होने के कारण यह आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह आंखों को मोतियाबिंद और रात के अंधेपन से बचाए रखता है।
इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद
अनानास में विटामिन सी की काफी मात्रा होती है जो इम्यून सिस्टम के कार्य करने की क्षमता बढ़ाता है। यह शरीर को विभिन्न प्रकार के वायरस से रक्षा करता है और जुकाम और फ्लू जैसी सक्रामक बीमारियों से बचाता है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
इसमें ब्रोमेलेन, पोटेशियम और कॉपर काफी मात्रा में होता है जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए बढ़िया उपाय है। इसके सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स और ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है।
सूजन और मसूड़ों के लिए
मसूड़ों में सूजन के कारण होने वाली दर्द को हटाने के लिए अनानास एक बढ़िया एंटीडोट है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन हटाने और बैक्टीरिया को खत्म करता है।
नेचुरल एंटी-इंफलामेटरी
अनानास से शरीर को ब्रोमेलेन मिलता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपके शरीर में पुरानी सूजन है तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इस समस्या से बचने के लिए अधिक से अधिक अनानास खाएं।
एनर्जी करें प्रदान
शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिए अनानास बहुत फायदेमंद है। चाहे अनानास में कं कैलोरी होती है लेकिन यह नैचुरल फ्रूट शुगर का अच्छा स्त्रोत है। इसके 1 कप में 82 कैलोरी होती है, साथ ही में 7% नैचुरल कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा होती है।
वजन घटाने में करें मदद
मोटापे से परेशान लोगों के लिए अनानास बहुत बढ़िया उपाय है। इसमें बहुत कम कैलोरी और बिल्कुल भी फैट नहीं होती। इससे वजन आसानी से कम होता है।
शरीर को हाइड्रेट रखें
अनानास में 87% पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेशन करने का बढ़िया स्त्रोत है। हाइड्रेशन होने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और स्किन लचकदार बनती है।
हड्डियों को करें मजबूत
मैंगनीज हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी तत्व है जो अनानास में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 1 कप अनानास शरीर को 158% मैंगनीज प्रदान करता है जो हड्डियों की मरम्मत करने में मदद करता है।
पाचन क्रिया बढ़ाए
इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन क्रिया बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें ब्रोमेलेन होता है जो प्रोटीन के पाचन में सहायक है। इसलिए इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें।

