Pitru Paksha : हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष होता है। पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है।
यह 15 दिनों की अवधि है, जो पितरों को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि (Pitru Paksha 2026) में पितरों को जल अर्पित करने जैसे प्रमुख्य अनुष्ठान किए जाते हैं, ताकि पितरों का आशीर्वाद मिल सके । इस दौरान पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। Pitru Paksha
Pitru Paksha पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण करने से व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है। अनदेखी करने से पितृ अप्रसन्न हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अत: पितरों का प्रसन्न रहना बेहद अनिवार्य है। अगर आप ही अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-
पितृ पक्ष में करें ये उपाय Pitru Paksha
अगर आप पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष (Pitru Paksha) के दौरान रोजाना सुबह में दक्षिण की दिशा में मुख कर अपने पूर्वजों को प्रणाम करें। उनसे सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा उत्तराधिकारी पर अवश्य बरसती है। इस उपाय को आप सामान्य दिनों में भी कर सकते हैं। Pitru Paksha
Pitru Paksha अगर आपके पूर्वज आपसे अप्रसन्न हैं, तो उनकी कृपा-दृष्टि पाने के लिए पितृ पक्ष के दौरान घर की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर पितरों की तस्वीर लगाएं। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि इस तस्वीर में पितृ मुस्कराते दिखें। अब रोजाना सुबह में पितरों को प्रणाम करें। साथ ही पितरों की पूजा करें। इस उपाय को करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं।
Pitru Paksha अगर आप अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान रोजाना स्नान-ध्यान करने के बाद दक्षिण दिशा में मुख कर जल में काले तिल मिलाकर पितरों को जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से पितृ जल्द प्रसन्न होते हैं।
Pitru Paksha पितृ पक्ष के दौरान आर्थिक स्थिति के अनुरूप जरूरत मंदों और गरीबों को भोजन कराएं। साथ ही रोजाना भोजन का पहला निवाला पितरों को अर्पित करें। आप सामान्य दिनों में भी इस उपाय को कर सकते हैं। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न रहते हैं। उनकी कृपा पूरे परिवार पर बरसती है।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

