Akhilesh Yadav Facebook page suspended News : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का Facebook पेज सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से करीब 80 लाख लोग जुड़े थे। अब ये तकनीकी खामी है या कोई और मामला है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
अभी तक इस मामले में मेटा या मेटा इंडिया की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। फेसबुक ने कोई वॉर्निंग दी थी या नहीं, यह भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, सपा नेता और कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान ने कहा, अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बंद करवाकर सरकार उनको जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती।
CM Yogi holds an Important Meeting
KANPUR BIG NEWS : नील मिलाकर तैयार किए जा रहा इलायची दाना और गट्टे
KANPUR NEWS: पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल बड़ा का एक्शन
पेज सर्च करने पर क्या दिख रहा है?
अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सर्च करने पर एक विंडो खुलकर सामने आती है। जिसमें लिखा है- ”यह कंटेंट अभी उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि इसके ओनर ने इसे केवल लोगों के एक छोटे समूह के साथ शेयर किया है, बदल दिया है कि इसे कौन देख सकता है या इसे हटा दिया गया है।”

