VARANASI NEWS : गुरुवार सुबह भगवान जगन्नाथ की तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का शुभारंभ हो गया। सुबह 5 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का विधि-विधान से पीतांबरी शृंगार किया गया।
मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। Jagannath Rath Yatra celebrations
रथ यात्रा करीब 5 किमी की है। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को नानखटाई और तुलसी के पत्ते बांटे गए। करीब 2 किमी में फैले मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंगला आरती में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद लिया। बृजेश सिंह जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। VARANASI NEWS
15 दिन बाद प्रभु स्वस्थ हुए हैं. स्वस्थ होने के साथ बुधवार को उनका विशेष श्रृंगार किया गया है उनके पालकी को सजाया गया है और अब प्रभु पालकी से नगर भ्रमण के लिए निकले हैं. यहां अलग-अलग स्थान से वह भ्रमण करते हुए अपने मौसी के घर पहुंचेंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन सुबह में रथ यात्रा चौराहे पर अपने रथ में सवार होंगे और यही से काशी में रथ यात्रा मेले का आगाज हो जाएगा. जहां भक्त जाकर दर्शन करेंगे.

