KANPUR NEWS: सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, आजाद नगर, कानपुर में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जज को फोन-विवाद पर कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल की सफाई, पढें
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रधानाचार्य अंकित शुक्ला एवं कोऑर्डिनेटर अनुराधा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अंकित शुक्ला जी ने किया।
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख प्रवीण मिश्रा ने मंच के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी दी। तत्पश्चात क्षेत्रीय संयोजक अनूपम श्रीवास्तव ने स्वावलंबी भारत अभियान एवं उद्यमिता के महत्व को विभिन्न प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनने’ का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा, नवाचार और नए अवसरों को जन्म देने की अपार क्षमता है। सही दिशा, दूरदर्शी सोच और आत्मविश्वास के साथ वे अपने लिए ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वरोजगार, नवाचार, स्टार्टअप एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया तथा देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
अंत में रश्मि जी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नए व्यावसायिक विचारों और स्टार्टअप की संभावनाओं पर चर्चा की तथा स्वावलंबी बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया.

