UP IAS – PCS officers Transfer : उत्तर प्रदेश शासन ने 4 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादलों के ठीक बाद अब प्रशासनिक ढांचे में एक और बड़ा बदलाव करते हुए 55 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
इस सूची में शहरी विकास और औद्योगिक परियोजनाओं पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है।

सरकार ने लखनऊ (LDA), गाजियाबाद (GDA), वाराणसी (VDA), अयोध्या (ADA) और मेरठ (MDA) इन पांच प्रमुख विकास प्राधिकरणों के सचिव एक साथ बदल दिए हैं।





