BIG BREAKING NEWS : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान भगदड़ मच गई।
इसमें 2 व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 200 से ज्यादा लोगों को घायल होने की खबर है। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे। Rath Yatra
यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, इससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। Bhubaneshwar News
ई-20 से कार खराब होने पर कस्टमर को मुआवजा देने का देश का पहला मामला
पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद हैं। यात्रा मुख्य मंदिर से 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।
पूर्व CM नवीन पटनायक ने श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख
Puri Rath Yatra
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पोस्ट किया कि रथ यात्रा के दौरान बडाडांडा में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और घायल हुए सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में, बीजू जनता दल के सभी कार्यकर्ता हर संभव मदद के लिए पूरा सहयोग देंगे। मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार भीड़ का सही प्रबंधन करके श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
पहले भी 2 बार भगदड़ हुई; 2025 में 3 मौत हुई थीं
18 जुलाई 2015: नवकलेवर वर्ष होने के कारण जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। भगवान बलभद्र का रथ खींचे जाने के दौरान ग्रैंड रोड के मारिचिकोट चौक के पास अचानक भीड़ बढ़ गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दम घुटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए।
29 जून 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के बाहर सरधाबली इलाके में तड़के हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए जुटे थे। इसी दौरान भीड़ एक साथ आगे बढ़ने लगी। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे भगदड़ मच गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और लापरवाही के आरोप में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

