LUCKNOW NEWS : उत्तर प्रदेश टी.बी. मेल हेल्थ विजिटर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, उत्तर प्रदेश, डॉ. पवन कुमार अरुण से शिष्टाचार भेंट की।
उत्तर प्रदेश टी.बी. मेल हेल्थ विजिटर्स संघ प्रदेश अध्यक्ष सागर पाण्डेय ने बताया कि संघ की लंबित मांगों, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं लंबित मांगों को पूरा कराने के संबंध में अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सहयोग का अनुरोध किया।
अधिकारियों द्वारा दिए गए स्नेह, आशीर्वाद एवं सकारात्मक सहयोग के लिए संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया। संघ को आशा है कि अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल होगी।
शिष्टाचार भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संरक्षक (रवि मिश्रा ,अखंड प्रताप सिंह, सूर्या शर्मा ),प्रदेश अध्यक्ष सागर पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री अश्वनी पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव पोरवाल,प्रदेश सयुंक्त मंत्री (लोकेश श्रीवास्तव, योगेश कुमार शाक्य ), प्रदेश संघठन मंत्री (मनीष आनन्द, अरुण सिंह),(प्रदेश मिडिया प्रभारी /समन्वयक मानस पाण्डेय) सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

