HEALTH : रात को 8 घंटे की भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद की कमी की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि सही पॉजीशन भी स्वास्थ्य पर बहुत असर डालती है। कुछ लोगों को पेट के बल लेट कर सोने की आदत होती है। जिससे कई तरह की परेशानी होने का डर रहता है।
आइए जाने सही तरीके से सोने के नुकसान
गर्दन में खिंचाव
गर्दन पर खिंचाव पड़ने की वजह भी पेट के बल सोना हो सकता है। इस तरीके के साथ सोने से गर्दन पर भी असर पड़ता है।
पाचन क्रिया में गड़बड़ी

जो लोग पेट के बल सोते हैं, उनकी पाचन क्रिया पर भी बुरा असर पड़ता है। खाना आसानी से न पचने के कारण पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिरदर्द
पेट के बल सोने से गर्दन की स्थिति सही नहीं रहती। मुड़ी हुुई गर्दन से ब्लड की सप्लाई सिर के अंदर सही तरीके से नहीं हो पाती। जिससे सिर में दर्द होने लगता है। कई बार तो सुबह उठते ही चक्कर आने भी महसूस होने लगते हैं।
चेहरे पर प्रभाव
जब इंसान पेट के बल सोता है तो उसका चेहरा दब जाता है। चेहरे को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने के कारण झुर्रियां, मुंहासे, चेहरे की शेप बदलने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
कमर में दर्द

जो लोग पेट के बल सोते हैं उन्हें कमर में दर्द रहने की शिकायत रहती है। इससे रीढ़ की हड्डी की नेचुरल शेप बदलनी शुरू हो जाती है। जिस वजह से लगातार दर्द का सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता है। आपको भी कमर में दर्द की शिकायत है तो अपने सोने के तरीके पर ध्यान दें।
सोने की कौन-सी पॉजीशन है बैस्ट

सेहत अच्छी रखनी है तो पेट नहीं बल्कि पीठ के बल सोना फायदेमंद और सही है। इससे शरीर के अंदरूनी हिस्से सही तरीके से काम करते हैं। उससे पाचन संबंधी परेशानियां कम हो जाती है, साथ ही दिल की रोगों से भी बचाव होता है। बाई तरफ करवट लेकर सोना बैस्ट है।


Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.