Mango Harmful Effects : गर्मी का मौसम आते ही बाजार में हर तरफ आम छाया रहता है। लोगों को आम बेहद पसंद होता है। यहां तक कि कई जगह आम के साथ चावल, रोटी या पराठे भी खाए जाते हैं। अगर आप भी आम के बड़े शौक़ीन हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। जैसे आम खाने के तुरंत बाद कुछ चीज़ों के सेवन से बचना, ताकि सेहत को नुकसान न पहुंचे और आप सीज़न भर आम का मज़ा लेते रहें। (Mango Harmful Effects)
बहुत ही कम ऐसे लोग हैं, जो जानते होंगे कि आम खाने के बाद कुछ चीज़ों को खाने से न बचा जाए, तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आइए जानें इन चीजों के बारे में…
न पिएं कोल्ड ड्रिंक(Mango Harmful Effects)
कुछ खाने के बाद अक्सर लोगों को प्यास लगती है। खासतौर पर मीठा खाने के बाद। प्यास लगने पर पानी पीना तो ठीक है लेकिन कई लोग कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, जो नुकसान पहुंचाती है। कोलिड ड्रिंक में मौजूद सोडा और चीनी दोनों शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीज़ें हैं। आम में भी प्राकृतिक तौर पर चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है और इसके बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से ब्लड शुगर स्तर बढ़ने का ख़तरा रहता है।
दही भी न खांए(Mango Harmful Effects)
आम (Mango) खाने के फौरन बाद दही का सेवन भी सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम और दही साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं, जिससे पेट में दिक्कत पैदा हो सकती है।
पानी(Mango Harmful Effects)
कुछ भी खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही नहीं माना जाता। खाने के बाद प्यास ज़रूर लगती है, लेकिन कुछ देर रुक कर पानी पीना सही रहता है। आम खाने के फौरन बाद अगर पानी पी लेंगे, तो पेट को इसे पचाने में दिक्कत आएगी। जिससे गैस, सीने में जलन जैस परेशानी हो सकती है।
तीखे और मसालेदार खाने से रहें दूर(Mango Harmful Effects)
आमतौर पर गर्मियों में खाना खाने के बाद लोग आम खाना पसंद करे हैं। हालांकि, यह आदत सही नही है। मसालेदार और तीखे खाने के बाद आम खाने से पेट में गड़बड़ी या फिर सीने में जलन पैदा हो सकती है। साथ ही एक्ने जैसी दिक्कतें भी शुरू हो सकती हैं।
करेला(Mango Harmful Effects)
खाना खाते वक्त अगर आपकी प्लेट में करेला और आम दोनों हैं, तो ज़रा रुक जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि करेला और आम दोनों को साथ में खाने से पेट से जुड़ी तकलीफें हो सकती हैं। आम खाने के तुरंत बाद करेला खाने से उल्टी, जी मिचलाना के अलावा सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

