Thudaram: एक फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है जिसके कॉन्टेंट की जमकर तारीफ भी हो रही है। फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कहानी के दमपर भौकाल काट रही है। Thudaram
Met Gala 2025: रेड कार्पेट पर डेब्यू कर छाए शाहरुख खान
Raid 2 पर भारी पड़ी सूर्या की रेट्रो….
इसने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर डाला है। मगर क्या आपको पता है कि इस फिल्म के निर्देशक ने हाल ही में खुलासा किया है कि इस मूवी को तैयार करने में 12 साल का समय लग गया था। आइए बताते हैं पूरी कहानी।
नया जादू, पुरानी कहानी…
मलयालम सिनेमा की जिस धमाकेदार फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है थुडारम। तरुण मूर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि थुडारम की कहानी 12 साल पहले लेखक के.आर. सुनील और निर्माता एम. रंजीत ने मोहनलाल को सुनाई थी। मोहनलाल को कहानी इतनी पसंद आई कि वह इसे तुरंत करना चाहते थे, लेकिन सही निर्देशक नहीं मिल पाया।
तरुण ने बताया, “मेरी फिल्म सऊदी वेलक्का की सफलता के बाद रंजीत सर ने मुझे फोन किया और इस प्रोजेक्ट के लिए बुलाया। जब मुझे पता चला कि यह मोहनलाल की फिल्म है, मैं खुशी से झूम उठा। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।” तरुण ने कहानी में नए इमोशंस, एक्शन और ट्विस्ट जोड़े, जिससे यह और भी खास बन गई।
Abir Gulaal teaser Release: 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट, देखें लिस्ट
बॉक्स ऑफिस पर ‘थुडारम’ का जलवा
थुडारम (Thudaram) ने रिलीज के 12 दिनों में दुनियाभर में 173.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें भारत में 79.74 करोड़ रुपये शामिल हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
कहानी
थुडारम एक इमोशनल क्राइम थ्रिलर है, जो रन्नी के एक साधारण टैक्सी ड्राइवर शनमुघम उर्फ ‘बेंज’ (मोहनलाल) की जिंदगी पर आधारित है। वह अपनी पत्नी ललिता (शोभना), बच्चों और पुरानी एम्बेसडर कार से बेहद प्यार करता है। लेकिन एक घटना उसकी जिंदगी को उलट-पुलट कर देती है, और वह भ्रष्टाचार व अपराध की दुनिया में फंस जाता है। फिल्म में शोभना, प्रकाश वर्मा, बिनु पप्पु और फरहान फैसल जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है।
मोहनलाल और शोभना की जोड़ी को 15 साल बाद पर्दे पर देख फैंस खुश हैं। जेक्स बिजॉय का म्यूजिक और शाजी कुमार की सिनेमैटोग्राफी ने कहानी को और जीवंत बनाया। यह फिल्म न सिर्फ मोहनलाल की वापसी का जश्न है, बल्कि मलयालम सिनेमा की ताकत भी दिखाती है।

