Kanpur Jagannath Rath Yatra : उत्तर प्रदेश में उड़ीसा की सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत झलक दिखाने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) की तैयारियों का गुरुवार जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने स्थलीय निरीक्षण किया। Kanpur Jagannath Rath Yatra
बिना रक्त चढ़ाए 70 वर्षीय वृद्धा का हैलट में हुआ जटिल ऑपरेशन
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परंपरा उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के बीच सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जिसे प्रशासन पूर्ण सुरक्षा, समन्वय और गरिमा के साथ संपन्न कराने को कटिबद्ध है। नागरिकों से आग्रह किया है कि वे रथयात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें, अनुशासन बनाए रखें और इस ऐतिहासिक परंपरा को सम्मान और संयम के साथ आगे बढ़ाएं।
जिलाधिकारी (DM) ने कहा कि यह रथयात्रा कानपुर की सबसे विशिष्ट और गौरवशाली धार्मिक परंपरा है, जिसकी पृष्ठभूमि करीब ढाई सौ वर्षों से शहर के सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा रही है। रथयात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण भी है।
12वीं के स्टूडेंट ने मां को मारकर बेड में भरा
रथयात्रा कल 27 जून को सायं 5 बजे प्रारंभ होगी, जो नगर के लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी। आयोजन की व्यापकता और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 25 जून को रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई थी तथा संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे।
निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश आदि अधिकांश तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
अधिकारियों को निर्देश दिए
महापौर सबसे पहले जनरलगंज पहुचीं, जहां से उन्होंने एक्सप्रेस रोड, नयागंज, सिरकी मोहाल, चटाई मोहाल, कमला टावर, धनकुट्टी इत्यादि क्षेत्रों में निकलने वाली पारम्परिक जगन्नाथ रथयात्रा रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने तत्काल लाइटिंग और पैचवर्क को लेकर निर्देश दिए।
ट्रेन का सफर होगा महंगा! 1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया

