KANPUR NEWS : घाटमपुर के महुआपुरवा गांव में सुबह एक साल आठ महीने का कपिल नाम का बच्चा पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। वह अचेत था, लेकिन साँसें चल रही थीं।KANPUR NEWS
सुबह करीब सात बजे उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह को परिजनों की घबराई हुई कॉल मिली। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसे ‘ऑपरेशन संजीवनी’ नाम दिया गया।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों द्वारा त्वरित समन्वय से बच्चे को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
बेकाबू बोलेरो नहर में गिरी, हादसे में 11 लोगों की मौत
भारत-PAKISTAN 14 सितंबर को DUBAI में खेलेंगे, टूर्नामेंट 9 सितंबर से
SDM घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह घटना ने बताया कि जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चे को समय रहते अस्पताल पहुँचाया गया। यह पूरी टीम की सक्रियता का परिणाम है कि मासूम की जान बचाई जा सकी।
शुरू हुई कड़ी से कड़ी जुड़ने की प्रक्रिया
परिजनों ने पहले हमीरपुर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से हालत गंभीर देखते हुए हैलेट रेफर किया गया। रास्ते में न एम्बुलेंस फंसी न ट्रैफिक में देरी हुई क्योंकि जिले के ट्रैफिक कंट्रोल रूम से लेकर हैलेट के इमरजेंसी गेट तक पूरा सिस्टम बच्चे की साँसों को बचाने में लगा था।
एसडीएम ने 108 एम्बुलेंस की आवाजाही सुचारु हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत की ओर से निर्देश दिए गए। सीएमओ को हैलेट की इमरजेंसी टीम को अलर्ट रखने को कहा गया। एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर मौजूद थे। रेफर के बाद हैलेट तक का सफर करीब डेढ़ घंटे चला। इस दौरान एसडीएम लगातार वीडियो कॉल पर बच्चे की माँ और चाचा से जुड़े रहे। मेडिकल टीम की तैयारी और हर अपडेट सीधे परिजनों को देते रहे।
Kanpur Administration News : जिला प्रशासन में 24 घंटे में फिर फेरबदल
इलाज शुरू होने के 40 मिनट के भीतर मिली चेतना,खतरे से बाहर बताया
हैलेट में डॉक्टरों ने 108 एम्बुलेंस से सीधे इमरजेंसी में लाकर तुरंत इलाज शुरू किया। 40 मिनट के भीतर बच्चे को चेतना लौट आई। मेडिकल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक बच्चा खतरे से बाहर है। हैलेट इमरजेंसी यूनिट में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि अगर एम्बुलेंस रास्ते में 15 मिनट भी देर से पहुंचती तो स्थिति हाथ से निकल सकती थी। बच्चे की साँसें कमज़ोर थीं और शरीर ठंडा हो चुका था। इस मदद के लिए बच्चे के पिता राजाराम ने जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की मदद से ही उनके बच्चे का जीवन बच सका है।

