GSVM Medical College NEWS: कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, (GSVM) कानपुर ने चिकित्सा जगत में एक और उपलब्धि दर्ज कराई है। यहां पर पहली बार रोबोटिक्स तकनीक की मदद से स्पाइन सर्जरी का सफल आयोजन किया गया। GSVM Medical College NEWS
आयुर्वेद हमारी साझी धरोहर, स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली का आधार : डीएम
यह उपलब्धि न केवल कानपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस तरह की सर्जरी करने वाले कानपुर मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला सरकारी संस्थान बना हैं। स्पाइन से जुड़ी बीमारियों और जटिलताओं का इलाज अब आधुनिक तकनीक के जरिए और अधिक सुरक्षित, तेज तथा सटीक तरीके से संभव हो सकेगा।
‘शहर में गंदगी और अतिक्रमण क्यों ‘ ? पढें, किस अफसर की लगी क्लास…
प्राचार्य डॉ. संजय काला (Principal Dr. Sanjay Kala) ने रोबोटिक्स तकनीक की उपयोगिता पर बताया कि अब स्पाइन के जटिल मामलों में भी मरीजों को बड़े खतरे के राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यह तकनीक पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सटीक और कम दर्दनाक है। साथ ही, मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकेंगे।
कार्यशाला में इस तकनीक का किया गया प्रदर्शन
जीएसवीएम कॉलेज के ऑटोनॉमी विभाग में आयोजित विशेष कार्यशाला में इस तकनीक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक नीलिमा कटियार और राहुल सोनकर बच्चा ने कॉलेज पहुंचकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा बने।
उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) के प्राचार्य डॉ. संजय काला (Principal Dr. Sanjay Kala)और उनकी पूरी टीम को इस अनोखी पहल के लिए बधाई दी और कहा कि यह तकनीक आने वाले समय में हजारों मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगी।
14 IAS officers transferred in UP
आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- CM Yogi Adityanath
रिकवरी भी तेज से होती है
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि रोबोटिक्स तकनीक से सर्जरी करने पर न केवल ऑपरेशन का समय कम होता है, बल्कि रिकवरी भी तेज से होती है। डॉक्टरों के मुताबिक, कानपुर जैसे शहर में यह तकनीक मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
इस अवसर पर जीएसवीएम कॉलेज के संकाय सदस्य, चिकित्सक और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी माना कि स्पाइन सर्जरी में रोबोटिक्स का उपयोग चिकित्सा विज्ञान में एक मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में यह तकनीक देशभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों तक पहुंचेगी।
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
LUCKNOW NEWS : लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ

