KANPUR BIG NEWS : शहर के प्रमुख शहरी क्षेत्रों में स्थित लगभग 11.26 हेक्टेयर बहुमूल्य नजूल भूमि (NAZUL LAND) पर प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए पुनर्प्रवेश कर कब्जा ले लिया।
Deputy CM ब्रजेश पाठक बोले- ‘चोटी खींचना महाअपराध’
यह भूमि ऐतिहासिक ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन (BIC) की मिल परिसंपत्तियों से संबंधित है और सिविल लाइंस, कूपरगंज व चुन्नीगंज क्षेत्र में स्थित 11 भूखंडों में फैली हुई है। इस भूमि का प्रयोग विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में किया जाएगा। KANPUR NEWS
तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने बताया कि 11 संपत्तियों पर कब्जा ले लिया गया है। सभी जगह सरकारी बोर्ड लगवा दिया गया है। कुछ लोग मौके पर रह रहे है। उनका सर्वे कराकर नोटिस देकर हटवाया जाएगा।
प्रकाश नर्सिंग होम सील, जिम्मेदारों पर दर्ज होगी एफआईआर
DM JP SINGH द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ SDM सदर अनुभव सिंह व तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व एवं नजूल विभाग की संयुक्त टीम ने ब्लॉक संख्या 9, 11, 13 एवं 82-85 में स्थित इन भूखंडों पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। चुन्नीगंज, कोपरगंज और सिविल लाइंस स्थित सभी 11 संपत्तियों पर प्रशासन ने अपना बोर्ड लगवा दिया है। इसमे स्पष्ट लिखाया गया कि यह भूमि सरकारी संपत्ति है। इस पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण दंडनीय अपराध होगा। मौके पर कई कब्जे भी मिले है। इसको लेकर तहसील की टीम सर्वे कराकर सभी को नाेटिस देकर उनको हटाएगी।
KANPUR NEWS : डीएम कार्यालय में लगे कैमरे
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन 11 संपत्तियों की पट्टा अवधि समाप्त हो चुकी थी। न तो लिक्विडेटर नियुक्त था, न फ्री-होल्ड कराने हेतु कोई धनराशि जमा की गई थी और न ही पट्टावधि विस्तार के लिए कोई वैध आवेदन नजूल अनुभाग में उपलब्ध था। लीज रेंट भी जमा नहीं किए गए थे तथा मौके पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित पाई गईं, जो पट्टे की शर्तों के विपरीत हैं। KANPUR Nazul land
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन मामले में नाम
शासन के 16 जनवरी 2026 के निर्देशों के अनुपालन में इन सभी भूखंडों पर पुनर्प्रवेश करते हुए उन्हें स्पष्ट रूप से अनावंटित सरकारी भूमि के रूप में दर्ज कर लिया गया है। अब इन भूखंडों का प्रबंधन पूर्णतः शासकीय नियंत्रण में रहेगा और अभिलेखीय प्रविष्टियों की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन की मिल परिसंपत्तियों से जुड़ी यह भूमि लंबे समय से वैधानिक परीक्षण के दायरे में थी। नजूल मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार शाश्वत पट्टा प्रतिबंधित है तथा निर्धारित सीमा से अधिक अवधि का नवीनीकरण संभव नहीं है।

