BIG NEWS : राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
एक्सीडेंट में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें 6 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ।
बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। हादसे में 21 लोग घायल हैं। पुलिस को आशंका है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण एक्सीडेंट हुआ है।
इधर, बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे होने और इमरजेंसी गेट नहीं खुलने को लेकर भी दावा किया जा रहा है।

