KANPUR BIG NEWS : आठ दिन तक सिफारिशों और बहानों के सहारे स्थानांतरण आदेश का अनुपालन टाल रहे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्मिकों को मंगलवार को आखिरकार DM JP SINGH की सख्ती के आगे झुकना पड़ा।
5 हजार किलो सीमेंट कलर रंगा आलू जब्त
जनता दर्शन में मामला सामने आने पर डीएम ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि 14 जुलाई की शाम तक स्थानांतरित तैनाती स्थल पर योगदान नहीं देने वाले कार्मिकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसका असर कुछ ही घंटों में दिखा और शाम तक सभी संबंधित कार्मिकों ने अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। KANPUR NEWS
कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, ठोका 3 लाख रुपये का जुर्माना
जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) प्रीति सिन्हा ने विभागीय नियमों के आलोक में छह जुलाई को कुल आठ कार्मिकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे।
इनमें सीडीपीओ शरद अवस्थी, मुख्य सेविका कल्पना यादव तथा मुख्य सेविका सीमा सिंह ने आदेश का अनुपालन करते हुए तत्काल अपने-अपने स्थानांतरित तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया था।
शेष पांच कार्मिकों ने आदेश का पालन करने के बजाय स्थानांतरण रुकवाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूत्रों के अनुसार, कुछ कार्मिकों ने बीमारी का हवाला देकर स्थानांतरण रुकवाने की कोशिश की, जबकि कुछ ने मंत्री, विधायक और IAS अधिकारियों के माध्यम से सिफारिशें भी कराईं, लेकिन विभागीय आदेश में कोई बदलाव नहीं हुआ।
मंगलवार को कनिष्ठ सहायक मनु वर्मा स्थानांतरण रुकवाने की गुहार लेकर जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचीं। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को पता चला कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के आठ दिन बाद भी पांच कार्मिकों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर योगदान नहीं दिया है। इस पर उन्होंने संबंधित कार्मिकों को फटकार लगाई और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा से तत्काल फोन पर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
स्थिति स्पष्ट होते ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 14 जुलाई की शाम तक सभी संबंधित कार्मिक हर हाल में अपने स्थानांतरित कार्यालयों में योगदान आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समयसीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वालों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए।
डीएम के निर्देश का असर तत्काल दिखाई दिया। शाम तक मुख्य सेविका मोना ने बिल्हौर परियोजना से सरसौल परियोजना, मुख्य सेविका माधुरी ने सिटी-वन से शिवराजपुर परियोजना, मुख्य सेविका संतोषी गुप्ता ने सिटी-टू से शिवराजपुर परियोजना, कनिष्ठ सहायक मनु वर्मा ने सिटी-टू से सिटी-वन परियोजना तथा कनिष्ठ सहायक स्वाति दीक्षित ने पतारा परियोजना से घाटमपुर परियोजना में योगदान आख्या प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही छह जुलाई को जारी स्थानांतरण आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो गया।

