KANPUR NEWS: कानपुर के यूआईएसईएमएच स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में शनिवार को समयपूर्व प्रसव की रोकथाम पर अकादमिक जर्नल क्लब हुआ। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
KANPUR NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल मिठाई और 270 किलो खोया नष्ट
मुख्य वक्ता डॉ. पविका लाल और डॉ. भारती थीं। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. फरहीन सिद्दीकी ने किया। अस्पताल वार्ड नंबर 4, ग्वालटोली के पास परेड में स्थित है।
कार्यक्रम में समयपूर्व प्रसव रोकने से जुड़े नए शोधों, वैज्ञानिक साक्ष्यों और आधुनिक इलाज के तरीकों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने सर्वाइकल सर्क्लाज यानी गर्भाशय ग्रीवा पर टांके लगाने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि किन गर्भवती महिलाओं को इस प्रक्रिया की जरूरत होती है और उपयुक्त मरीजों का चयन कैसे किया जाना चाहिए। सर्क्लाज में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग प्रकार के टांकों, उनकी प्रभावशीलता और समयपूर्व प्रसव का जोखिम कम करने में उनकी भूमिका पर भी बात हुई।
विभिन्न शोधों के नतीजों का विश्लेषण कर उनके व्यावहारिक चिकित्सकीय महत्व को समझाया गया। भविष्य में इस विषय पर शोध की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
एडीएम सिटी ने बीएसए को जारी किया नोटिस
कार्यक्रम में करीब 50 फैकल्टी सदस्य, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर व जूनियर रेजिडेंट शामिल हुए। जर्नल क्लब का उद्देश्य चिकित्सकों में शोध के प्रति रुचि बढ़ाना और साक्ष्य आधारित इलाज को प्रोत्साहित करना था।

