Chhath Puja 2025 : छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर यानी नहाय खाय से हो रही है। वहीं इसका समापन 28 अक्टूबर को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य देकर किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिसके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। Chhath Puja 2025
भद्रावास योग में दिया जाएगा डूबते सूर्य देव को अर्घ्य
बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास
हिंदू धर्म में नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। यदि आप छठ पूजा में नारियल को शामिल करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी का घर में वास बना रहता है और साधक को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। Chhath Puja 2025 Date
इसका होना जरूरी
छठ पूजा में छठी मैया को फल अर्पित करने का विशेष महत्व है। ऐसे में अपनी पूजा में केले को जरूर शामिल करें। भगवान विष्णु की पूजा में भी केले को जरूरी माना गया है। इससे आपको छठी मैया की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
गन्ने का इस तरह करें इस्तेमाल
छठ पूजा में गाना भी विशेष रूप से शामिल किया जाता है। वहीं, छठ के दिन गन्ने का घर बनाकर उसमें बैठकर पूजा करने से साधक के घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
सिंघाड़ा जरूर करें शामिल
सिंघाड़ा भी छठ मैया की पूजा में जरूरी शामिल करना चाहिए। माना जाता है कि अगर आप छठ पूजा में सिंघाड़े को शामिल करते हैं, तो इससे छठी मैया का आशीर्वाद आपके और आपके परिवार के ऊपर बना रहता है।
सुपारी
पूजा अनुष्ठानों में सुपारी का विशेष रूप से शामिल किया जाता है। इसमें देवी-देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में इसे भी अपनी छठ पूजा सामग्री में जरूर शामिल करें। इसके बिना भी छठ की पूजा अधूरी मानी गई है।
डाभ नींबू
डाभ नींबू सामान्य से थोड़ा अलग होता है। यह ऊपर से तो पीले रंग का होता है, लेकिन अंदर से इसका रंग लाल होता है। छठ मैया की पूजा में इसे भी अनिवार्य माना गया है। ऐसे में इसे अपनी पूजा फलों में शामिल करना न भूलें।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

