Health Tips : रात में नींद पूरी न होने के कारण अगले दिन आप थका-थका महसूस करते हैं और किसी भी काम में मन नहीं लगता। रोजाना पर्याप्त नींद लेना स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है। अनिद्रा आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।
वैसे, रात में कम सोने के और भी कारण और हो सकते हैं। जैसे, देर रात तक मोबाइल फोन देखकर सोना, टीवी देखना, खाना खाने में देर करना आदि। क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में कुछ विटामिन हैं जिनकी कमी से हमें अनिंद्रा की समस्या होती है। Health Tips
विटामिन बी6
हमें मेलाटोनिन और सेराटोनिन हार्मोन की कमी से गहरी नींद नहीं आने देती है। इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए हमारे शरीर में विटामिन बी6 की की जरूरत होती है और अगर ये ही हमारे शरीर में कम होगा, तो हम निश्चित रूप से थक जाएंगे।Health Tips
विटामिन बी6
विटामिन बी6 की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से रात में सोने से पहले दूध पिएं ।
मूंगफली, बादाम, सोयाबीन और ओट्स खाएं या चिकन भी अपनी डाइट में शामिल करें। केला खाने से भी बेहतर नींद आती है।

विटामिन डी
शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण नींद की समस्या हो सकती है। इससे हम शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से अस्वस्थ हो जाते हैं। विटामिन-डी की कमी से हमारा स्लीप पैटर्न बिगड़ जाता है। इतना ही नहीं, इसकी कमी से बेचैनी की समस्या भी बनी रहती है, जिससे रात में नींद नहीं आती।
विटामिन डी और विटामिन बी6 की कमी को कैसे पूरा करें
विटामिन डी

सुबह 8 बजे से पहले की धूप कुछ समय के लिए लें।
पनीर, दूध, मक्खन, मशरूम जैसे विटामिन युक्त चीजों का नियमित सेवन करें।
सैल्मन मछली, अंडे का पीला भाग और ओटमील का सेवन करें।
संतरे का जूस भी तेजी से विटामिन डी की कमी को पूरा करेगा।

