BIG NEWS: उत्तर प्रदेश में बड़े व्यावसायिक संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्राम होम (Two days work from home) (घर से ही ऑनलाइन काम करना) की व्यवस्था लागू कराने की तैयारी की जा रही है। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने इसके लिए एडवाइजरी (निर्देश) जारी करने के निर्देश दिए हैं।
BIG NEWS : नीदरलैंड में PM MODI बोले…
मंत्री ने कहा कि जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां यह व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट में विभाजित करने, श्रमिकों-कर्मचारियों को वाहन पूलिंग करने या सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी औद्योगिक इकाइयों, स्टार्टअप्स और अन्य संस्थानों के साथ बैठक कर उन्हें भी वर्क फ्राम होम के लिए प्रोत्साहित करें।
श्रम मंत्री ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरु मध्य से व्यापार आवागमन बाधित होने से खाड़ी देशों से कर्मचारियों के बेरोजगार होने की आशंका पर चर्चा की। निर्देश दिए कि पश्चिम एशिया संकट के संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए हेल्प डेस्क स्थापित की जाए।
KANPUR NEWS : रात में चला सघन अभियान, 91 वाहनों पर कार्रवाई
गैस, ऊर्जा आधारित इकाइयों में ऊर्जा की कमी और लागत वृद्धि के कारण छंटनी, रोजगार समाप्त होने की आशंका को लेकर तत्परता से काम किया जाए। ई-श्रम पोर्टल के डाटा का उपयोग कर प्रभावित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से लाभांवित किया जाए।
अफवाह को लेकर सतर्कता बरतने को कहा
विभागीय अधिकारी अफवाह को लेकर सतर्क रहें और उसका निराकरण कराएं। इसके लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को अलर्ट पर रखा जाए, जिससे अविलंब सूचना संग्रह कर संबंधित को उपलब्ध कराई जा सके।
श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा विभिन्न श्रेणियाें की मजदूरी की अद्यतन दरों की श्रमिकों को जानकारी दी जाए। विभाग निर्माण श्रमिकों के हितलाभ संबंधी आवेदनों की मासिक समीक्षा करें। उन्होंने श्रम विभाग के निर्माणाधीन कार्यालयों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में ऊर्जा व संसाधन बचत, स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए श्रमिक वर्ग को कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा देने आदि उपायों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डा. एमके शन्मुगा सुंदरम आदि अधिकारी उपस्थित थे।
महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगे, CNG भी हुई महंगी

