KANPUR NEWS : उत्तर प्रदेश मिनिस्टर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए लड रहे विजय प्रताप सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहां उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनसे कार्य को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्या प्रमुखता से उठाई जाएगी। कर्मचारी की समस्या आने पर उसका तुरंत निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान अखिलेश द्विवेदी, नितिन गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव,जितेंद्र भट्ट, अंजली श्रीवास्तव, नितिन कश्यप, वैभव अवस्थी, इच्छापूर्ति अवस्थी, सभी लोगों ने स्वागत किया।

