CJP Protest News : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। पुलिस ने मंच खाली करा लिया है और टेंट भी निकाल दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज भी किया।
उधर, सीजेपी का दावा है कि CJP founder Abhijit Dipke को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है। सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन में पुलिस के लाठीचार्ज और झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
नड्डा से मिले CJP के प्रतिनिधि, बोले- ठोस आश्वासन नहीं मिला
मामला तब बढ़ गया, जब आंदोलनकारी सुबह 10 बजे बैरिकेड तोड़कर पार्लियामेंट की तरफ बढ़े। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंच गए।
प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसे देखते हुए संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार को संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान संसद चल रही थी। पीएम समेत सभी सांसद अंदर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।
दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की
CJP फाउंडर CJP founder Abhijit Dipke ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत चल रही है। तब तक उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन को स्थगित रखने को कहा है।
CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले। सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं।
CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है।
दिल्ली पुलिस ने Jantar Mantar पर भारी बैरिकेडिंग कर दी है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं।
CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था। लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़ दी। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी थोड़ी देर में संसद मार्च निकालेंगे। हालांकि पुलिस ने इसकी परमीशन नहीं दी है। करीब 10 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हैं।
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके (CJP founder Abhijit Dipke) ने कहा, हमारी ओर से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। ताकि आंदोलन को बदनाम न किया जा सके।
हालांकि सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। हालांकि अब स्थिति काबू में है।
उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे Sonam Wangchuck ने अनशन खत्म करने की तीन शर्तों रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें। Jantar Mantar news

