UP Transfers 16 IAS Officers : यूपी सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस सूची में भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली जिलों के जिलाधिकारी भी…
Kanpur News: बिल्हौर के गंगा में डूबे तीन किशोरियों के शव मिले, दो की तलाश जारी
कानपुर: बिल्हौर (Bilhaur) के कोठीघाट पर गंगा नहाने के दौरान डूबी तीन और किशोरियों के शव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए। बता दें कि मंगलवार दोपहर मामा संग गंगा नहाने गए भांजे-भांजियों समेत छह लोग कोठी घाट पर डूब गए थे। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से मामा सौरभ को कुछ देर बाद निकाल लिया था, लेकिन उसकी मौत हो गयी।

