UP Transfers 16 IAS Officers : यूपी सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस सूची में भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली जिलों के जिलाधिकारी भी…
KANPUR TRACTOR TROLLY ACCIDENT : सडक पर गड्ढों और रोड लाइट न होने से हुआ हादसा
शासन के वादे और अफसरों के दावे के चक्कर में करीब 27 लोगों की जान गई है। लगातार बैठकों का दौर और स्मार्ट सिटी के ख्वाब दिखा रहे प्रशासन ने यहां की सडकों के गड्ढे तक नहीं भरवाए। गांव की सडकों पर लाइटों का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। यही कारण है कि जब श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर-ट्राली इस सडक से निकली तो ड्राइवर को अंदाजा नहीं लगा और वाहन बेकाबू हो गया। अगर रोड लाइट होती और सडक सही होती तो शायद यह हादसा न होता। हादसे के बाद भी लोगों की जान बच सकती है थी लेकिन लाइट न होने के कारण वहां पहुंचे स्थानीय लोग भी परेशान रहे। लोगों को बचाने के लिए मोबाइल टार्च जलाई और घर से बैटरी लेकर आए।

