Gorakhpur Weather News: यूपी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। प्रयागराज-वाराणसी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। आंधी के साथ तेज बारिश हुई। UP Weather News Uttar Pradesh…
ARTI PANDEY CHANDIGARH पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दशहरा और दुर्गा पूजा के पवित्र त्योहारों की लोगों को बधाई देते हुए सहनशीलता और सद्भावना की सदियों पुरानी परंपरओं को बनाए रखने के प्रति फिर से समर्पित होने का संकल्प लेने का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन त्योहारों के महान नैतिक मूल्य अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए मानवता को दिशा प्रदान करते हैं जो हमें पवित्र जीवन के आदर्शों को उत्साहित करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने लोगों से दशहरा और दुर्गा पूजा के त्योहारों के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक सहित आदर्शों और परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में असहनशीलता और निराशा बढऩे के संदर्भ में यह आदर्श और भी ज़्यादा सार्थक हैं। उन्होंने सभी को यह त्योहार सद्भावना और आपसी मेल-मिलाप की भावना के साथ मनाने की अपील की।

