LIVE CJP Protest News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी डटे रहे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे।
CJP ने बताया कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर चल रहा धरना खत्म कर दिया गया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अब हम सरकार के पास नहीं जाएंगे। बातचीत करनी है तो सरकार जंतर-मंतर आए।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है।
नड्डा से मिले CJP के प्रतिनिधि, बोले- ठोस आश्वासन नहीं मिला
हालांकि सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। हालांकि अब स्थिति काबू में है।
Jantar Mantar news

