KANPUR NEWS : मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों में जनपद की रैंकिंग मई माह के 41वें स्थान से सुधरकर जून माह में 24वें स्थान पर पहुंच गई है।
जिन योजनाओं एवं परियोजनाओं में जनपद का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, उनमें शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
Lucknow-Kanpur Expressway News: राजनाथ-गडकरी ने उद्घाटन किया
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : सीडीओ
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद की ग्रेडिंग ‘डी’ आने पर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित आवेदनों का सत्यापन खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र कराते हुए जुलाई माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराने को कहा गया।
181 पीसीएस अधिकारियों की लिस्ट जारी
फैमिली आईडी योजना में जनपद की ग्रेडिंग ‘सी’ है। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पंजीकृत श्रमिक, बेसिक शिक्षा तथा स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों की फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि इन योजनाओं के लाभार्थियों का डेटा संबंधित विभागों के पास उपलब्ध है, इसलिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक फैमिली आईडी बनाएं तथा योजना के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश सरकार में 182 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर
जननी सुरक्षा योजना में जनपद के प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। मई माह में जनपद की ग्रेडिंग ‘डी’ श्रेणी में थी, जो जून माह में सुधरकर ‘बी’ श्रेणी में पहुंच गई। समीक्षा के दौरान सभी पात्र प्रसूताओं को योजना का शत-प्रतिशत लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पर्यटन विभाग की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यों में लापरवाही पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के विरुद्ध शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराई जाएं।
बैठक में CDO अभिनव जे. जैन, CMO डॉ. हरिदत्त नेमी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी आत्मस्वरूप रस्तोगी, पीडीएसडीओ ईशा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

